पीएम मोदी आज फिर रात आठ बजे देश को करेंगे संबोधित


भारत में कोरोना वायरस संक्रमण का मामला लगातार बढ़ते जा रहा है। लॉकडाउन का तीसरा चरण खत्म होने को है, मगर अब तक कोरोना पर काबू नहीं पाया गया है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3604 नए मामले सामने आए हैं और कोविड-19 से 87 लोगों की मौत हुई है। मंगलवार को जारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर करीब 70756 हो गए हैं और कोविड-19 से अब तक 2293 लोगों की मौत हो चुकी है।

 कोरोना के कुल 70756  केसों में 46008 एक्टिव केस हैं, वहीं 22455 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है या फिर वह ठीक हो चुके हैं। कोरोना वायरस से अब तक सर्वाधिक 868 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। यहां अब इस महामारी से पीड़ितों की संख्या 23401 हो गई है। अब खबर आ रही है मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक के बाद आज रात आठ बजे देश को संबोधित करेंगे PM नरेंद्र मोदी.

from WIDGETS TODAY https://ift.tt/3cBwyL3
via IFTTT