दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। इस वायरस से मरने वालों की संख्या दो लाख 83 हजार से ज्यादा हो गई है और संक्रमितों की संख्या 41 लाख 80 हजार को पार कर गई है। जबकि 14 लाख 90 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है। दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में मृतकों की संख्या 80 हजार को पार कर गई है और 13 लाख 67 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं।
चीन में कोरोना वायरस संक्रमण का केंद्र रहे वुहान शहर में 30 दिन से ज्यादा समय के बाद कोरोना के नए मामले सामने आने पर सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी ने एक स्थानीय अधिकारी को खराब प्रबंधन के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया है। सरकारी समाचार समिति शिन्हुआ ने अपनी एक खबर में बताया कि सत्तारूढ़ चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के चांगक्विंग स्ट्रीट कार्यसमिति के सचिव झांग यूजिन को वुहान के सनमिन आवासीय समुदाय में संक्रमण के मामले सामने आने के बाद पद से हटा दिया गया है।
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/3cpXw8e
via
IFTTT
Social Plugin