कोरोना वायरस: हर जिले से होगी 800 नमूनों की जांच


कोरोना के सामुदायिक संक्रमण की पड़ताल करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए हर जिले में साप्ताहिक आधार पर 200 नमूनों की जांच की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्य सरकारों के जरिेए जिला प्रशासनों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। हर सप्ताह एक जिले से कम से कम 200 नमूने एकत्रित किए जाएंगे, जिनमें 50 फीसदी सैंपल स्वास्थ्य कर्मचारियों के होंगे। एक महीने में एक जिले से 800 सैंपल लेकर जांच की जाएगी। इस दौरान पूलिंग सिस्टम से सैंपल लिए जा सकेंगे। इनकी आरटी पीसीआर जांच के साथ रिपोर्ट केंद्र को भी भेजी जाएगी, ताकि पता लगाया जा सके कि संक्रमण का स्तर जिलावार किस स्थिति में है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, वायरस को लेकर देश में सुव्यवस्थित ढंग से निगरानी या सर्विलांस की जरूरत है। यह निगरानी प्रतिदिन होने वाली जांच और उपचार से एकदम अलग होगी। स्वास्थ्य कर्मचारियों के अलावा आबादी के एक हिस्से को भी इसमें शामिल किया जाएगा। पूरा अध्ययन दो समूह में चलेगा। हालांकि यह आबादी का सर्विलांस देश के कुछ ही जिलों में किया जाएगा। जबकि स्वास्थ्य कर्मचारियों को लेकर हर जिले में सर्विलांस होगा।

from WIDGETS TODAY https://ift.tt/35V1Ud0
via IFTTT