देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के मामलों में 3,722 की बढ़त हुई और 134 मौतें हुई हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार सुबह बताया कि देश में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 78,003 हो गई है। इसमें 49,219 सक्रिय मामले, 26,235 ठीक/डिस्चार्ज/ विस्थापित मामले और 2,549 मौतें शामिल हैं।
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 1495 केस आने के बाद कुल मामलों की संख्या 25,922 हो गई है जबकि मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 975 हो गया है। बिहार में 74 नए केस दर्ज हुए जिसके साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 953 हो गई है। राजस्थान में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 202 केस दर्ज होने के बाद इनकी कुल संख्या 4,328 हो गई है। पंजाब में बुधवार शाम 5 बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 10 केस सामने आने के बाद कुल मामले 1,924 हो गए हैं।
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/35WaFn7
via
IFTTT
Social Plugin