भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार हर रोज हजारो लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो रहे हैं. पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 5034 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले अब 13.8 दिनों में दोगुने हो रहे हैं। यह अन्य देशों की तुलना में कोरोना वायरस संक्रमण बढ़ने की सर्वाधिक दर है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार पूरे देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले 95622 हो गए हैं, जबकि इस संक्रमम से मरने वालों की संख्या 3021 पहुंच चुकी है। महाराष्ट्र में संक्रमण सबसे अधिक बढ़ रहा है, यहां संक्रमण के कुल मामले 33053 हो गए हैं ,जबकि पिछले 24 घंटों में 2347 मामले सामने आ चुके हैं। प्रदेश में कोरोना से 1198 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि 3.1 फीसदी मरीज आईसीयू में हैं, जबकि 0.45 फीसदी वेंटिलेटर पर हैं और 2.7 फीसदी लोग ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। भारत में टेस्टिंग की क्षमता देश के 373 सरकारी लैब, 152 प्राइवेट लैब की मदद से एक लाख प्रति दिन तक पहुंच गई है। अभी तक देश में कुल 2279324 लोगों का टेस्ट हो चुका है।
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2Tfy5ie
via
IFTTT
Social Plugin