यह मामला उत्तर प्रदेश के कन्नौज का है, जहां चिलचिलाती घूप और प्रचंड गर्मी में भूखे पेट पैदल चल रहे एक मजदूर से सड़क पर ही दम तोड़ दिया। मजदूर मुंबई से ट्रक के जरिए कन्नौज आया था और हरदोई जाने के लिए पैदल सफर पर निकला था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। कहा जा रहा है कि मजदूर तीन दिन से भूखा था।
हरदोई जिले के सांडी थाना क्षेत्र के सेटियापुर निवासी विक्रम मुंबई में रहकर दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था। लॉकडाउन के चलते उसका काम छिन गया था। जब वहां गुजारा करने का कोई रास्ता नहीं बचा तो वह 14 मई को ट्रक द्वारा अपने कुछ साथियों के साथ हरदोई के लिए निकला। ट्रक वाले ने कन्नौज के मेहंदी घाट मोड़ पर इन सभी को रात 3:00 बजे उतार दिया। यह सभी लोग पैदल ही कन्नौज से हरदोई के लिए चल दिए। इनके साथ के सभी लोग आगे निकल गए और यह वाणिज्य कर भवन के पास बैठ गया, जहां उसकी मौत हो गई।(न्यूज़ सोर्स: वनइंडिया)
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2y8u1J2
via
IFTTT
Social Plugin