40 हजार करोड़ रुपए बढ़ा MANREGA का बजट


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज घोषणा की है कि शहरों से गांवों में पलायन करने वाले प्रवासी मजदूरों को गांवों में रोजगार मिल सके इसके लिए मनरेगा के तहत बजट को 40 हजार करोड़ रुपए बढ़ाने का फैसला किया गया है.


सीतारमण ने बताया कि 40 हजार करोड़ रुपये के इस आवंटन से 300 करोड़ व्यक्ति दिन काम मिल सकेगा, बजट में पहले 61 हजार करोड़ रुपए पहले ही घोषित किया गया था और अब यह बढ़कर 1.01 लाख करोड़ रुपए हो गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इसके अलावा देश के 20 करोड़ जन-धन खातों में डायरेक्ट ​बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए 500-500 रुपये भेजे गए हैं, उज्ज्वला योजना के तहत 6.81 करोड़ रसोई गैस धारकों को मुफ्त सिलेंडर दिया गया है, इसके अलावा 2.20 करोड़ निर्माण मजदूरों को सीधे उनके खाते में पैसा दिया गया.

from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2WB2jOu
via IFTTT