अमेरिका में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 15 लाख को पार कर गई है, जबकि मरने वालों की बात करें तो यह आंकड़ा तकरीबन 90 हजार तक पहुंच चुका है। 2.81 लाख लोग जो कोरोना वायरस से संक्रमित थे, वह ठीक होकर अपने घर भी जा चुके हैं। भारत की बात करें तो भारत में भी कोरोना के मामलों में हर रोज इजाफा हो रहा है, पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के सर्वाधिक मामले सामने आए हैं।
पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 5034 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले अब 13.8 दिनों में दोगुने हो रहे हैं। यह अन्य देशों की तुलना में कोरोना वायरस संक्रमण बढ़ने की सर्वाधिक दर है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार पूरे देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले 95622 हो गए हैं.
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/366ReI6
via
IFTTT
Social Plugin