राजस्थान में भी यूपी के रहने वाले प्रवासी मजदूरों के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आगे आई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राजस्थान से प्रवासी मजदूरों को उत्तर प्रदेश में उनके घर पहुंचाने के लिए 500 बसों कि व्यवस्था की है।
मजदूरों के पलायन को लेकर कांग्रेस ने कई बार केंद्र और भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों को आड़े हाथ लिया है। शनिवार सुबह उत्तर प्रदेश के औरैया में हुए सड़क हादसे के बाद से योगी सरकार पर कांग्रेस ने कई हमने लिए। इसी बीच राहुल गांधी ने भी दिल्ली में पैदल जा रहे मजदूरों से रास्ते में रुक कर बात की और उन्हें घर पहुंचाने के लिए गाड़ी की व्यवस्था की।
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/3bFLAxZ
via
IFTTT
Social Plugin