मध्य प्रदेश में टैंकर ने प्रवासी मजदूरों को रौंदा, 4 की मौत


मध्य प्रदेश में एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां एक टैंकर ने घर वापस जा रहे मजदूरों को रौंद दिया। इस घटना में चार मजदूरों की मौत हो गई। पश्चिम बंगला में भी मजदूरों के साथ एक बड़ा हादसा हुआ। हादसे में 32 प्रवासी मजूदरों के घायल होने की खबर है।


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चार मजदूर महाराष्ट्र से इंदौर लौट रहे थे। इसी बीच मध्य प्रदेश के बड़वानी में एक टैंकर ने उन्हें रौंद दिया। घटना के बाद चारों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मरने वालों में पति-पत्नी भी शामिल हैं।  पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के धुपगुड़ी में रविवार सुबह एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें 32 प्रवासी मजदूर घायल हो गए। आनन-फानन में सभी को जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

from WIDGETS TODAY https://ift.tt/3bEZ64E
via IFTTT