देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में अबतक का सर्वाधिक इजाफा हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक 4987 कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले सामने आई है, जबकि 120 लोगों की पिछले 24 घंटों में कोरोना से मौत हो गई है।
देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 90927 हो गई है, जिसमे 53946 एक्टिव मामले हैं, जबकि 34109 लोगों का इलाज करके उन्हें उनके घर भेज दिया गया है। वहीं कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की बात करें तो अबतक कोरोना से कुल 2872 लोगों की मौत हो चुकी है। बता दें कि कोरोना वायरस के चलते देश में 25 मार्च से लॉकडाउन है। आज लॉकडाउन की तीसरा चरण खत्म हो रहा है, लेकिन माना जा रहा है कि सरकार लॉकडाउन को और आगे बढ़ा सकती है.
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/3bIrLWx
via
IFTTT
Social Plugin