लॉकडाउन 4.0 पूरी तरह नए रंग-रूप, नए नियमों वाला होगा


राष्ट्र के नाम संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन के चौथे चरण को लेकर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि लॉकडाउन का चौथा फेज होगा, लेकिन यह पूरी तरह से नए रंग रूप वाला होगा. इसके लिए नए नियम तय किए जाएंगे ताकि बाकी कामों के साथ सामंजस्य बैठाते हुए लोग दो गज दूरी का भी पालन करें.

 पीएम मोदी ने कहा कि लॉकडाउन के चौथे फेज के नियमों की जानकारी 18 मई से पहले दे दी जाएगी. उन्होने कहा कि सभी एक्सपर्ट्स बताते हैं, साइंटिस्ट बताते हैं कि कोरोना लंबे समय तक हमारे जीवन का हिस्सा बना रहेगा. लेकिन साथ ही, हम ऐसा भी नहीं होने दे सकते कि हमारी जिंदगी सिर्फ कोरोना के इर्द-गिर्द ही सिमटकर रह जाए. हम मास्क पहनेंगे, दो गज की दूरी का पालन करेंगे लेकिन अपने लक्ष्यों को दूर नहीं होने देंगे.

from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2LmZQ3R
via IFTTT