ऐसा होगा लॉकडाउन 4.0: मिलेगी छूट और होंगे नए नियम

 आज प्रधानमंत्री मोदी रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगें। पीएम मोदी के इस संबोधन का सबको इंतजार है। अब संबोधित की बात सुनने के बाद सबके मन में ये सवाल उठना शुरू हो गए हैं कि मोदी जी लॉकडाउन को लेकर क्या ऐलान करेंगें और क्या बात करेंगें।


जो जानकारी सामने आ रही है उसको देखते हुए ये माना जा रहा है कि 17 मई के बाद भी लॉकडाउन बढ़ाया जा सकता है। जीं हां मतलब की भारत लॉकडाउन 4.0 में भी कदम रख सकता है।


इस बात की भी संभावना जताई जा रही है कि लॉकडाउन 4.0 में ज्यादा छूट दी सकती है। क्योंकि सोमवार की बैठक में भी पीएम मोदी ने कहा था कि जान के साथ जहान का भी सोचना होगा।

अर्थव्यवस्था को गति देने के लिये और ज्यादा छूट देकर लॉकडाउन को आगे बढ़ाया जा सकता है। इन हालातों में सरकार बहुत कुछ सोच-समझकर कदम उठा रही है जिससे लोगों को भी ज्यादा परेशानियों का सामना न  करना पड़े।


from WIDGETS TODAY https://ift.tt/3dFViBA
via IFTTT