साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

भारत सेवा न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र पाण्डव ने अवगत कराया है कि भारत सेवा न्यास अपनी प्रकल्पा मेरा भारत मेरी सेवा के माध्यम से वैश्विक महामारी कोरोना आपदा के संकट कारण लगाये गये लॉकडाउन के तीसरे चरण में भी लगातार खाद्यान्न सामग्री वितरण का सतत सेवा कार्य जारी रहा।
भारत सेवा न्यास के द्वारा प्रदेश व देश में अपनी टीमों के से माध्यम से गरीब, निर्धन, विकलांगों, विधवा, असहाय की भूख की पीड़ा को दूर करने के प्रयास निरंतर जारी है। इस अभियान में लगी भारत सेवा न्यास की टीमें पात्रों को उनके घरों पर जा जा कर के 10 दिनों तक की निःशुल्क खाद्यान्न सामग्री जिसमें आटा, दाल,चावल, नमक, तेल, मसाला इत्यादि जरूरी राशन का सामान देकर राहत पहुंचाने का काम किया जा रहा है।
श्री पाण्डव ने बताया कि वैश्विक महामारी से बचने का उपाय भी लोगों को बताया जा रहा है जिसमें सोशल डिस्टेंस लगभग 2 मीटर की दूरी बनाकर रहना, हर 30 मिनट में अपने अपने हाथों को साबुन से साफ करना, घर पर ही रहना बता करके लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
भारत सेवा न्यास के संरक्षक और लक्ष्मी ग्रुप के चेयरमैन प्रमुख समाजसेवी पंडित गजेंद्र शर्मा, मध्य प्रदेश के प्रभारी कृतंजय उपाध्याय, प्रदेश संयोजक रुस्तम सिंह लोधी, सह संयोजक देवेंद्र अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री संगठन अनुराग पांडे, प्रदेश संवाद प्रभारी दीपक अवस्थी, प्रदेश सचिव पंकज अग्रवाल, राजेश सारस्वत, जिला संयोजक प्रेम शंकर शर्मा, महानगर संयोजक संजय अग्रवाल आदि विशेष योगदान रहा है।
from New India Times https://ift.tt/2LxUmTO
Social Plugin