भारत में पिछले 24 घंटे में 3722 नए मामले, 134 की मौत


देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 3722 नए मामले सामने आए हैं और 134 लोगों की मौत हुई है।

देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 78,003 हो गई है, जिनमें 49,219 सक्रिय हैं, 26,235 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 2549 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, आज ओडिशा में 73 और राजस्थान में 66 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

30 जून तक के नियमित यात्री ट्रेनों के टिकट रेलवे ने रद्द किए
भारतीय रेलवे ने नियमित यात्री ट्रेनों में 30 जून, 2020 को या उससे पहले यात्रा करने के लिए बुक किए गए सभी टिकटों को रद्द कर दिया है। 30 जून 2020 तक बुक किए गए सभी टिकटों की राशि लौटा दी गई है।

from WIDGETS TODAY https://ift.tt/3fJ0gQd
via IFTTT