दुनियाभर में अब तक कोरोना से 40 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं तो वहीं 3 लाख से अधिक लोगों की मौत हो गई है। भारत में भी कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के 70,756 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 46,008 एक्टिव केस हैं। 22454 लोग ठीक हो गए हैं और 2,293 लोगों की मौत हो गई है।
बिहार में 12 और पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिन्हें मिलाकर राज्य में कुल कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 761 हो गई है। तेलंगाना में 79 नए कोरोना वायरस पॉजिटिव मामले सामने आए, राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1275 हो गई है. उत्तर प्रदेश में 109 नए कोविड-19 मामले सामने आए। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 3573 हो गई है. पश्चिम बंगाल में 124 नए मामले रिपोर्ट किए गए और 5 मौतें भी हुई हैं, राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2063 हो गई है। तमिलनाडु में 798 और मामले सामने आए और 6 मौतें हुईं। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 8002 हो गई है. राजस्थान सरकार के मुताबिक, राज्य में सोमवार रात 9 बजे तक कोरोना संक्रमण के 174 केस दर्ज होने के बाद इनकी कुल संख्या 3,988 हो गई है।
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/3dzLGbI
via IFTTT

Social Plugin