17 मई के बाद 30 शहरों में जारी रहेगा सख्त लॉकडाउन


देशभर में जारी लॉकडाउन का तीसरा चरण रविवार को खत्म हो रहा है, कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में 25 मार्च, 2020 को देशबंदी को घोषणा की गई थी। अब गृह मंत्रालय देशव्यापी लॉकडाउन के चौथे चरण की तैयारी कर रहा है.

जानकारी के मुताबिक रविवार को केंद्र की तरफ से इस सिलसिले में नए दिशानिर्देश जारी किए जा सकते हैं। इसी बीच ऐसे खबरें भी सामने आ रही हैं कि देश के 12 राज्यों के 30 जिलों में लॉकडाउन पहले की तरह सख्ती से जारी रहेगा, जबकि बाकि क्षेत्रों में ढील दी जा सकता है।

इन जिलों में लॉकडाउन के चौथे चरण में भी कोई राहत नहीं दी जाएगी। क्योंकि, सरकार ने कोरोना हॉटस्पॉट क्षेत्रों के लिए जो दिशा-निर्देश तैयार किए हैं, उनमें अत्यंत संक्रमण वाले क्षेत्रों में इस महामारी की रोकथाम के लिए सख्ती बरतने की बात कही गई है। इन 30 नगरपालिका क्षेत्रों में दिल्ली, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पंजाब और ओडिशा राज्य के इलाके शामिल हैं।

यहां जानिए इन राज्यों में कौन-कौन से 30 शहरों को शामिल किया गया है।
  • तमिलनाडु -कुड्डालोर, चेंगलपट्टू, अरियालुर, विल्लुपुरम, तिरुवल्लूर और ग्रेटर चेन्नई
  • महाराष्ट्र- मुंबई, औरंगाबाद, पुणे, पालघर, सोलापुर, नासिक और ठाणे
  • गुजरात - अहमदाबाद, वडोदरा और सूरत
  • दिल्ली- अधिकतर इलाके
  • मध्यप्रदेश-भोपाल और इंदौर
  • पश्चिम बंगाल-हावड़ा और कोलकाता 
  • राजस्थान-जयपुर, जोधपुर, उदयपुर
  • उत्तर प्रदेश-आगरा और मेरठ
  • आंध्र प्रदेश-कुरनुल
  • तेलंगाना-ग्रेटर हैदराबाद
  • पंजाब-अमृतसर
  • ओडिशा-बरहमपुर


from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2ZbRvYQ
via IFTTT