गुजरात में कोरोना के मामले 10 हजार पार, 1 दिन में 1057 मरीज


 गुजरात में कोरोना वायरस के संक्रमितों का आंकड़ा 10 हजार पार चला गया है। विगत 24 घंटों में यहां 1057 केस सामने आए। इसी के साथ कुल कोरोना पॉजिटिव केस बढ़कर 10,989 हो गए। अकेले अहमदाबाद में संक्रमितों की संख्या आज 8 हजार के पार हो गई।

एक ही दिन में अहमदाबाद से 500 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि, अब तक अहमदाबाद में 8144 संक्रमित मिल चुके हैं। जिनमें से 493 की मौत हो चुकी है। पूरे गुजरात की बात करें, तो कोरोना से हुई मौतों का आंकड़ा 625 हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव जयंती रवि ने बताया कि, राज्यभर में 4,308 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।

from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2WXFzaw
via IFTTT