राजस्थान: जयपुर जिला जेल में 116 कैदी मिले कोरोना पॉजिटिव


राजस्थान में शनिवार को 177 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें से जयपुर में ही जिला जेल के 116 कैदियों समेत 122 मरीज मिले हैं। इनके अलावा डूंगरपुर में 21, उदयपुर में 9, जोधपुर और भीलवाड़ा में 6-6, अजमेर में 4, सिरोही में 2, चित्तौड़गढ़, बाड़मेर, पाली, सीकर, कोटा, झुंझुनू और भरतपुर में 1-1 संक्रमित मिला। जिसके बाद संक्रमितों का कुल आंकड़ा 4924 पर पहुंच गया। राजस्थान के लिए राहत की बात ये है कि पिछले 24 घंटे में यहां किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई है।

प्रदेश में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 1509 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 1039 (इनमें 47 ईरान से आए), कोटा में 319, अजमेर में 251, उदयपुर में 363, टोंक में 144, चित्तौड़गढ़ में 152, नागौर में 158, भरतपुर में 123, बांसवाड़ा में 68, पाली में 114, जालौर में 69, जैसलमेर में 61 (इनमें 14 ईरान से आए), झालावाड़ में 48, झुंझुनूं में 54, भीलवाड़ा में 49, बीकानेर में 41, मरीज मिले हैं। उधर, दौसा में 32, धौलपुर में 24, अलवर में 33, चूरू में 33, राजसमंद में 33, सिरोही में 24, डूंगरपुर में 36, हनुमानगढ़ में 14, सीकर में 27, सवाई माधोपुर में 16, बाड़मेर में 18, करौली में 9, प्रतापगढ़ में 4 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। बारां में 4 संक्रमित मिले हैं। जोधपुर में बीएसएफ के 49 जवान भी पॉजिटिव मिल चुके हैं। वहीं दूसरे राज्यों से आए 6 लोग पॉजिटिव मिले। राजस्थान में कोरोना से अब तक 125 लोगों की मौत हुई है। इनमें जयपुर में 67 (जिसमें चार यूपी से), जोधपुर में 17, कोटा में 10, अजमेर में 5, पाली और नागौर में 3-3, करौली, अलवर, बीकानेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, सीकर और भरतपुर 2-2, जालौर, बांसवाड़ा, चूरू, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर और टोंक में 1-1 की मौत हो चुकी है।

from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2WAhYxy
via IFTTT