अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में मंगलवार को आतंकियों ने एक अस्पताल पर हमला कर दिया. इस घटना में 14 लोगों की मौत हो गई जिनमें दो नवजात बच्चे, अस्पताल में दाखिल महिलाएं और कुछ नर्स भी शामिल हैं.
फायरिंग के दौरान ही अफगान सुरक्षा बल अस्पताल से मरीजों और उनके तीमारदारों को निकालते देखे गए. बच्चों और कई महिलाओं को भी काफी जद्दोजहद के बाद बचाया गया. आतंकियों को रोकने के लिए स्थानीय पुलिस ने जवाबी फायरिंग की लेकिन किसी आतंकी के मारे जाने की खबर नहीं है.
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/3fKxa2M
via
IFTTT
Social Plugin