मुंबई पुलिस ने अर्णब गोस्वामी को भेजी नोटिस


मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्णब गोस्वामी को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बारे में विवादित बयान देने संबंधी मामले में नोटिस भेजा है। सीआरपीसी की धारा 41ए के तहत भेजे गए इस नोटिस में उन पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप है।

अर्णब गोस्वामी को सोमवार सुबह 9 बजे पुलिस के सामने पेश होने कहा गया था। पुलिस ने यह नोटिस महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितिन राउत की शिकायत पर भेजा है। नितिन राउत की शिकायत पर अर्णब गोस्वामी के खिलाफ नागपुर में एफआईआर दर्ज हुई थी और सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को मुंबई ट्रांसफर करने का आदेश दिया था। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, यह शिकायत महाराष्ट्र के नागपुर में दर्ज हुई थी, पर सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को मुंबई ट्रांसफर करने के लिए कह दिया था। जानकारी के मुताबिक, अर्णब को सोमवार सुबह 10 बजे मुंबई पुलिस के समक्ष हाजिर होना था।

from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2ScYzAb
via IFTTT