ऋषि कपूर की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में हुए भर्ती


ऋषि कपूर की तबीयत अचानक बिगड़ गई है जिसके बाद उन्हें मुंबई के एच एन रिलाइंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लगभग एक साल तक अमेरिका में कैंसर का इलाज कराने के बाद अभिनेता पिछले साल सितंबर में भारत लौटे थे।

ऋषि कपूर को 2018 में कैंसर का पता चला था। इसके बाद उन्होंने न्यूयॉर्क में एक साल तक इलाज करवाया और लगभग एक साल तक कैंसर से जूझने के बाद मुंबई लौट आए। अपनी वापसी के बाद, उन्होंने ट्वीट किया था, "बैक होम, 11 महीने 11 दिन! आप सभी का धन्यवाद!"  इस साल फरवरी में भी ऋषि कपूर की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।

पिछले दिनों कोरोना वॉरियर्स पर हमला करने वालों पर ऋषि कपूर भड़क गए थे। उन्होंने ट्वीट किया था, 'किसी भी सामाजिक स्थिति व विश्वास से ताल्लुक रखने वाले सभी भाई बहनों से एक अपील है। कृपया हिंसा, पत्थर फेंकने या भड़कावे का सहारा न लें। डॉक्टर्स, नर्स, स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस इत्यादि अपनी जान जोखिम में डालकर आपकी जान बचा रहे हैं। हमें साथ में मिलकर कोरोना वायरस के खिलाफ जीतना होगा। जय हिंद!'

from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2WaiLnF
via IFTTT