लॉकडाउन के चलते 70 लाख अनचाहे गर्भधारण संभव, यूएन का दावा


संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए) ने कहा है कि लॉकडाउन के चलते निम्न व मध्यम आय वाले देशों में करीब पांच करोड़ महिलाएं गर्भनिरोधकों के इस्तेमाल से वंचित रह सकती हैं। इस कारण 70 लाख अनचाहे गर्भधारण के मामले सामने आ सकते हैं जिसके चलते आबादी में अचानक उछाल दर्ज किया जा सकता है।

यूएनएफपीए के मुताबिक लॉकडाउन के चलते कई देशों में आधुनिक गर्भनिरोधकों की कमी हो गई है। इस कारण बड़ी संख्या में महिलाएं परिवार नियोजन के साधनों तक पहुंच नहीं बना पा रही हैं। इसके अलावा संस्था ने कहा है कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा और अन्य प्रकार के शोषण के मामले भी तेजी से बढ़ने का खतरा है। यूएनएफपीए की निदेशक नतालिया कानेम ने बताया कि एक शोध के मुताबिक 114 निम्न और मध्यम आय वाले देशों में 45 करोड़ महिलाएं गर्भनिरोधकों का इस्तेमाल करती हैं। जबकि लॉकडाउन के चलते निम्न और मध्यम आय वाले देशों में 4.70 करोड़ महिलाएं आधुनिक गर्भनिरोधकों के इस्तेमाल से वंचित रह सकती हैं।

from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2SmSvVT
via IFTTT