छुहारे खाने के इन 4 फायदों को जान लेंगे तो रोजाना खाएंगे


छुहारे खाने के इन 4 फायदों को जान लेंगे तो रोजाना खाएंगे


छुहारे खाने पर आपको अपने शरीर मे कई तरह के बदलाव देखने को मिल सकते है और छुहारा और खजूर दोनों ही गरम तासीर के होते है तो इनको सर्दी के मौसम मे लेना बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। छुहारा में भरपूर मात्रा में फाइबर, आयरन, कैल्शियम, जिंक, मैग्नीशियम पाया जाता है। जो कि हम वजन कम करने, कैंसर, दिल संबंधी जैसी कई गंभीर बीमारियों से बचाता हैं। जानिए छुहारे के अन्य चमत्कारिक फायदे।

1. यह एनर्जी बूस्ट करने का भी काम करता है क्योंकि इसमें नेचुरल सुगर होता है। उसको आप एक्सरसाइज के बाद ले सकते हैं या एक्सरसाइज से पहले इसको आप ले सकते हैं। यह आपको जल्दी एनर्जी देने का काम करेगा।

2. साइटिका पैरों से लेकर कमर तक होने वाले दर्द को साइटिका कहा जाता है। कई बार साइटिका के रोगियों में कमर से नीचे का हिस्सा या तो सुन्न हो जाता है या उस में सूजन आ जाती है। ऐसे में अगर साइटिका के रोगी नियमित रूप से छुहारे का सेवन करते हैं, तो इसमें लाभ मिलेगा।

3. छुहारे खाने के लाभ हृदय रोग का जोखिम कम करने में भी मिल सकते हैं। यह उच्च रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल, लिपिड ऑक्सीडेशन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है, जो कार्डियोवस्कुलर रोग होने के अहम कारणों माने जाते हैं। इन कारणों को कम करके छुहारे के गुण हृदय रोग का खतरा कम करने में मदद कर सकते हैं।

4. प्रतिदिन छुहारे के सेवन से कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम ठीक रहता है। इसमें फैट नहीं होता, जिससे कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता। यह ब्लडस्ट्रीम में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी नियंत्रित रखता है। रक्त दबाव की समस्या है, तो छुहारा प्रतिदिन खाएं। कम सोडियम और पैटैशियम की मात्रा इसमें अधिक होने के कारण यह रक्त दबाव को नियंत्रण में रखता है।



from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2SvdfLx
via IFTTT