देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors ने आखिरकार घरेलु बाजार में अपनी नई प्रीमियम हैचबैक कार Tata Altroz को लांच कर दिया है। इस कार को कंपनी ने पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन के साथ पेश किया है। इस कार की शुरुआती कीमत 5.29 लाख रुपये तय की गई है। वहीं इसके टॉप वैरिएंट की कीमत 9.29 लाख रुपये है।
Tata Altroz के पेट्रोल वर्जन में कंपनी ने 1.2 लीटर की क्षमता का 3 सिलिंडर युक्त इंजन का प्रयोग किया है। जो कि 86 hp की पावर और 113 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। डीजल वर्जन में कंपनी ने 1.5 लीटर की क्षमता का 4 सिलिंडर युक्त इंजन का प्रयोग किया गया है, जो कि 90 hp की पावर और 200 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स का प्रयोग किया गया है।
Tata Altroz के कैबिन में हरमन ब्रांड का 7 इंच का TFT कलर डिस्प्ले भी दिया गया है, जो एप्पल कार प्ले और एंड्राइड ऑटो के साथ वीडियो प्लेबैक जैसे फीचर्स से लैस है। इन सब फीचर्स के साथ कार में पावर विंडोज, इंजन पुश स्टार्ट/स्टॉप बटन, फास्ट चार्जिंग, स्मार्ट की, रियर एसी वेंट, इलेक्ट्रिक टेलगेट, क्रूज कंट्रोल, रेन-सेंसिंग वाइपर, आइडियल स्टार्ट स्टॉप, ऑटो हेडलैंप जैसे खास फीचर्स मिलेंगे।
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/36pQ2OQ
via
IFTTT
Social Plugin