अगले दस दिन में देश में 5,000 और शाहीन बाग होंगे - भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद

अगले दस दिन में देश में 5,000 और शाहीन बाग होंगे - भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद
image source : google

भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि देश में अगले 10 दिनों में शाहीन बाग की तरह 5,000 और प्रदर्शन स्थल होंगे। आजाद सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं को अपना समर्थन देने के लिए दक्षिण दिल्ली में स्थित शाहीन बाग पहुंचे थे।

अपने संबोधन में दलित नेता ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) ‘‘काला कानून’’ है जो लोगों को धार्मिक आधार पर बांट रहा है।  आजाद ने कहा , ‘‘मैं इस प्रदर्शन में हिस्सा लेने वालों को बधाई देना चाहूंगा। यह महज एक राजनीतिक आंदोलन नहीं है । हमें संविधान और देश की एकता को बचाना है। ’’

आजाद ने कहा कि हाड़ कंपा देने वाली ठंड भी इन महिलाओं के हौसले को तोड़ नहीं पायी। संविधान थामे हुए आजाद ने कहा, ‘‘मैं आपसे वादा करता हूं अगले 10 दिनों में देश भर में कम से कम 5,000 और शाहीन बाग होंगे।’’

from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2RiN1Lz
via IFTTT