गुजरात में वडोदरा जिले के सावली से भाजपा विधायक केतन इनामदार ने बुधवार (23 जनवरी) को विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इनामदार का आरोप है कि वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों और मंत्रियों ने उन्हें और उनके चुनाव क्षेत्र की उपेक्षा की है।
इनामदार ने यह भी दावा किया है कि भाजपा में बहुत से विधायक उनकी तरह ‘हताश’ हैं। इसी बीच कांग्रेस ने इनामदार को विपक्षी दल में शामिल होने का न्योता भी दिया है। भाजपा नेता ने कहा कि वह अपनी ही पार्टी के नेताओं और कुछ नौकरशाहों से अपमानित महसूस कर रहे हैं।
केतन इनामदार ने कहा, ‘ऐसा लगता है कि इस सरकार में किसी विधायक का सम्मान और प्रतिष्ठा सुरक्षित नहीं है। मैंने भाजपा नेताओं और नौकरशाहों के उपेक्षा भरे रवैए के कारण इस्तीफा दिया है। उन्होंने एक चुने हुए प्रतिनिधि को वह सम्मान नहीं दिया जो दिया जाना चाहिए था।’
(सोर्स : जनसत्ता)
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/36h7jJW
via
IFTTT
Social Plugin