सोशल मीडिया के जरिए कई लोग रातों रात स्टार बन जाते हैं। साउथ एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वॉरियर इसका उदाहरण है। आंख मारने वाले वीडियो की वजह से प्रिया रातों रात पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई थीं। अब ऐसा ही कुछ हुआ है मॉडल और एक्ट्रेस अन्वेषी जैन के साथ।
अन्वेषी अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। उन्होंने इस बार फिर अपनी अदाओं का जलवा बिखेरते हुए बेहद बोल्ड तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही है। उन्हें देखकर कोई भी कहेगा की दिशा पटानी भी उनकी खूबसूरती के सामने फेल है। बता दें कि अन्वेषी,एकता कपूर की वेब सीरीज 'गंदी बात 2' में नजर आई थी।
इस सीरीज में अन्वेषी जैन ने बेहद बोल्ड सीन दिए थे। अन्वेषी का नाम 2019 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल है। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और इंस्टाग्राम पर उनके करीब 15 लाख फॉलोअर्स हैं। अन्वेषी मध्यप्रदेश के खजुराहो की रहने वाली है। उन्होंने इंजीनियरिंग कर रखी है पर वो अब मॉडलिंग और एक्टिंग में अपना कैरियर बनाना चाहती है।
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2tIkmqs
via
IFTTT
Social Plugin