अखिलेश यादव ने अमित शाह के चैलेंज को किया एक्सेप्ट


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गृहमंत्री अमित शाह की चुनौती मंजूर कर ली है। अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा जब चाहें तब वह विकास के मुद्दे पर उनसे बहस करने को तैयार हैं। आपको बता दें कि अमित शाह ने मंगलवार को सीएए के समर्थन में रैली के दौरान अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला था। साथ ही चुनौती दी थी कि अखिलेश सीएए पर चर्चा करने के लिए सार्वजनिक मंच तलाश लें.

अमित शाह की चुनौती को कुबूल करते हुए अखिलेश यादव ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि बीजेपी हमको जगह और मंच के बारे में बता दे। हम खुद ही वहां बहस के लिए पहुंच जाएंगे, लेकिन बहस का मुद्दा विकास, नौकरियां, किसानों वनौजवानों के मुद्दे होंगे। अखिलेश यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा लगातार मुद्दों से भटकाने की राजनीति कर रही है।खासतौर से पूरे देश को जाति और धर्म के नाम पर बांटकर नफरत फैला रही है।
(सोर्स : पत्रिका)

from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2RkAAiD
via IFTTT