बिहार के गया में सीपीएम नेता कन्हैया कुमार ने नागरिकता कानून व एनआरसी पर लोगों को संबोधित किया। इस कार्यक्रम के दौरान लोगों की जमा हुई भारी भीड़ की तस्वीर को शेयर करते हुए कन्हैया ने मोदी सरकार पर हमला किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता अब 'शाह और शहंशाह' के घमंड को चकनाचूर करके ही दम लेगी।
आज महात्मा बुद्ध की धरती गया (बिहार) के गांधी मैदान में CAA-NRC-NPR के विरोध में जन-सभा का आयोजन हुआ। शाम को शांति-बाग व बारा-गांव (गया के शाहीन बाग) में क्रांतिकारी महिलाओं को सम्बोधित करने का अवसर मिला। जनता इस बार 'शाह और शहंशाह' के घमंड को चकनाचूर करके ही दम लेगी।— Kanhaiya Kumar (@kanhaiyakumar)
कन्हैया ने अपने ट्वीट में लिखा कि आज महात्मा बुद्ध की धरती गया (बिहार) के गांधी मैदान में CAA-NRC-NPR के विरोध में जन-सभा का आयोजन हुआ। शाम को शांति-बाग व बारा-गांव (गया के शाहीन बाग) में क्रांतिकारी महिलाओं को सम्बोधित करने का अवसर मिला।
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/37j1cWC
via IFTTT

Social Plugin