BJP IT-सेल चीफ समेत 5 न्यूज चैनल को शाहीन बाग कि महिलाओं का नोटिस


नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ पिछले एक महीने से ज्यादा समय से दिल्ली के शाहीन बाग में चल प्रदर्शन के बीच, ऐसी खबरें आई थी जिनमें कहा गया है कि यहां आने के लिए हर महिला को 500 रुपये दिए जा रहे हैं.

इन आरोपों के संबंध में मंगलवार, एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एडवोकेट महमूद प्राचा ने कहा कि बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय को कानूनी नोटिस भेजने के अलावा, उन्होंने पांच मीडिया हाउसों को भी नोटिस भेजे हैं जिसमें - रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज , टाइम्स नाउ, टीवी 18 और न्यूज नेशन शामिल है.

प्रचा ने कहा, “शाहीन बाग प्रोटेस्ट के चलते , पूरे देश में लगभग 1,000 से ज्यादा प्रोटेस्ट हो रहे हैं, इसलिए सरकार उनको हटाने की पूरी कोशिश कर रही है. चूंकि उनकी कोई रणनीति काम नहीं कर रही है, इसलिए अब वो ऐसा कर रहे है.”

उन्होंने आगे कहा कि वह उन सबों के खिलाफ एक आपराधिक मामला भी दर्ज करेंगे, जिसमें दो साल तक की सजा होगी.
(सोर्स : द क्विंट)

from WIDGETS TODAY https://ift.tt/3araTUW
via IFTTT