भोपाल। राजगढ़ कलेक्टर निधि निवेदिता द्वारा रविवार दिनांक 19 जनवरी 2020 को भाजपा नेताओं की पिटाई के विरोध में राजगढ़ में आयोजित भाजपा की विशाल रैली एवं आमसभा उस समय विवादित हो गई जब मंच से पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बद्री लाल यादव ने बेहद आपत्तिजनक बयान दे दिया।
राजगढ़ कलेक्टर निधि निवेदिता के विरोध में रैली एवं आम सभा का आयोजन
भारतीय जनता पार्टी ने दिनांक 22 जनवरी 2020 को राजगढ़ कलेक्टर निधि निवेदिता के विरोध में रैली एवं आम सभा का आयोजन किया। इस रैली में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह एवं नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव प्रमुख रूप से उपस्थित थे। दिनांक 19 जनवरी 2020 को भारतीय जनता पार्टी की ओर से नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में रैली का आयोजन किया गया था। कलेक्टर निधि निवेदिता ने इस रैली को रोकने के लिए धारा 144 लगा दी थी। इसके बावजूद भाजपा ने अपनी रैली निकाली। इसी दौरान कलेक्टर निधि निवेदिता एवं डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को पीटा एवं उनके हाथ से तिरंगे झंडे छीन लिए। इसी घटना के विरोध में 22 जनवरी को रैली एवं आम सभा का आयोजन किया गया।
बद्री लाल यादव को अपने बयान पर कोई पछतावा नहीं
मंच से बयान देने के बाद जब पूर्व राज्य मंत्री एवं भाजपा नेता बद्रीलाल यादव से इस संदर्भ में बातचीत की गई तो उन्होंने फिर से अपना बयान दोहराया। उन्होंने कहा कि उनके बयान का अर्थ यह है कि कलेक्टर मैडम कांग्रेसी नेताओं को सपोर्ट करती है और भाजपा नेताओं को हतोत्साहित करती हैं। उन्होंने अपने शब्दों के लिए कोई खेद प्रकट नहीं किया।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/36ibaX9

Social Plugin