आर्थिक मोर्चो पर विफल होती मोदी सरकार पर एक बार फिर पूर्व वित्त मंत्री व भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने निशाना साधा है। उन्होंने केंद्र की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश के आर्थिक हालात ठीक नहीं है। वित्त संस्थाओं ने देश की विकास देश का अनुमान भी घटाया दिया गया है। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था में सुस्ती के चलते केंद्र सरकार दिवालिया होने की कगार पर पहुंच चुकी है।
उन्होंने कहा कई क्षेत्रों में मांग न होने के चलते अर्थव्यवस्था अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। अटल सरकार में वित्तमंत्री रहे सिन्हा ने कहा कि सरकार अपना सारा फंड इस्तेमाल कर चुकी है। अब उसके पास फंड नहीं है और वह दिवालिया होने की कगार पर है। साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाला बजट काफी महत्वपूर्ण होगा।
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2NQiin5
via
IFTTT
Social Plugin