दुनिया की प्रतिष्ठित मैगजीन फोर्ब्स ने जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को साल 2020 के दुनिया के टॉप 20 शक्तिशाली लोगों में शामिल किया है। गौरतलब है कि कन्हैया कुमार 2016 में राजद्रोह के आरोपों की वजह से जेएनयू में छात्र राजनीति का चेहरा बने थे।प्रशांत किशोर साल 2011 से एक राजनीतिक रणनीतिकार रहे हैं, जिन्होंने भाजपा को गुजरात राज्य चुनाव जिताने में मदद की थी। फोर्ब्स ने इन्हें इस लिस्ट में शामिल करके आगामी दशक के निर्णायक चेहरे के रूप में स्वीकार किया है।
मैगजीन का यह मानना है कि कन्हैया कुमार और प्रशांत किशोर जैसे युवा नेता आगामी दशक में भारत की राजनीति में अहम भूमिका निभा सकते हैं। आपको बता दें कि कन्हैया कुमार साल 2016 में राजद्रोह के आरोपों की वजह से जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में छात्र राजनीति का चेहरा बने थे। उन्होंने बेगूसराय निर्वाचन क्षेत्र से 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान अपनी पहली चुनावी लड़ाई लड़ी थी। कन्हैया कुमार लोकसभा चुनाव में भले ही हार गए थे लेकिन उन्होंने 22.03 प्रतिशत वोट हासिल किए थे। फोर्ब्स इंडिया का कहना है कि कन्हैया कुमार एक शक्तिशाली संचालक हैं, जो कि भविष्य में भारतीय राजनीति में अपनी बड़ी भूमिका निभाएंगे।
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2Fvopsu
via
IFTTT
Social Plugin