अरूण अष्ठाना ने आत्महत्या की, एक महिला व युवक के खिलाफ मामला दर्ज | GWALIOR NEWS

ग्वालियर। कर्जे से तंग आकर ही अरूण अष्ठाना ने फांसी लगाकर जान दी थी। आत्महत्या करने से पहले उसने कर्जा देने वाली महिला तथा एक अन्य युवक के नाम पर सुसाइड नोट लिखा था। सुसाइड नोट और जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

कंपू थाना क्षेत्र स्थित व्यवसायी अरूण अष्ठाना ने बीती 5 नवंबर को फांसी लगाकर जान दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि मृतक ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें ज्ञान सिंह राजपूत और निर्मला दौलतानी का उस पर कर्जा बताया था और कर्जा वापस मांगने के लिए वे उस पर लगातार दबाव बनाकर धमकी दे रहे थे।

जिससे परेशान होकर ही उसने फांसी लगाकर जान दी है। जांच के बाद पुलिस ने निर्मला, ज्ञान सिंह सहित एक अन्य को गिरफ्तार किया है।


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2QqERiD