रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री शिवराज सिंह चौहान ने झाबुआ कृषि उपज मंडी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने जो जनता से वादे किए थे और सपने दिखाए थे वह पूरे नहीं किए। कांग्रेस ने कहा था कि बिजली बिल माफ करेंगे लेकिन बिल माफ नहीं हुए कांग्रेस की सरकार गांव में ढोल बजा कर पैसा वसूल रही है।
यह आदिवासियों का अपमान है चारों तरफ लूट मची हुई है, मध्य प्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार बंदरबांट करने में लगी हुई है। 10 सितंबर को प्रदेश भर में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा का घंटा नाद प्रदर्शन होगा: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह।

सम्मेलन को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, फग्गन सिंह कुलस्ते, सुहास भगत, सांसद गजेंद्र सिंह, छतर सिंह दरबार, सांसद गुमान सिंह डामोर, रजंना बघेल आदि ने संबोधित किया।
from New India Times https://ift.tt/2LnowZG
Social Plugin