नई दिल्ली। भारत ने अपने एक राज्य जम्मू एवं कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस ले लिया है। इसी के साथ भारत का पड़ौसी देश पाकिस्तान बौखला गया है। पाकिस्तान से संचालित होने वाले आतंकवादी संगठनों के साहित्यकार सदस्य सोशल मीडिया पर अनाप शनाप बक रहे हैं। दरअसल वो अपना संतुलन खो चुके हैं।
दुनिया में किसी को उम्मीद नहीं थी कि भारत सरकार इतनी तेजी से धारा 370 हटाने का फैसला ले लेगी। लोग लास्ट मिनट तक उम्मीद कर रहे थे कि कुछ ऐसा किया जा रहा है जिसका फायदा जम्मू कश्मीर में आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा को होगा। बीत रात जब जम्मू कश्मीर के नेताओं को नजरबंद किया गया तब मामले को थोड़ा गंभीरता से लिया गया।
पाकिस्तान की सेना और सरकार परेशान
अब पाकिस्तान की सेना और सरकार परेशान है। दरअसल, भारत सरकार के इस फैसले पर जम्मू कश्मीर की जनता ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। समाचार लिखे जाने तक वहां सबकुछ सामान्य चल रहा है। लोगों ने अपने घरों के बाहर सफेद झंडे लगाकर भारत सरकार की कार्रवाई का समर्थन किया है।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2YwdPO1
Social Plugin