BHOPAL NEWS : 2016 के बाद इस साल भदभदा, कलियासोत और केरवा डैम के गेट एक साथ खोले

भोपाल। 15 अगस्त को भदभदा, कलियासोत और केरवा डैम (Bhadbhada, Kaliyasot and Kerwa Dam) के गेट एक साथ खोले (Gate opened together) गए। इससे पहले 2016 में ऐसी स्थिति बनी थी। भाेपाल में अब तक सामान्य से 74%, प्रदेश में 19% ज्यादा बारिश। 

भोपाल में सीजन की बारिश का कोटा 108.66 सेमी है जबकि भाेपाल में 111.45 सेमी पानी बरस चुका है। यह 16 अगस्त तक होने वाली सामान्य बारिश 63.34 सेमी से 74% ज्यादा है। प्रदेश में अब तक 19% ज्यादा बारिश हाे चुकी है। इस कारण भाेपाल के कलियासाेत, केरवा, काेलार, हाेशंगाबाद के तवा, जबलपुर के बरगी समेत प्रदेश के ज्यादातर डैम फुल हो चुके हैं। नर्मदा, बेतवा, चंबल समेत सभी नदियां लबालब हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मानसून सीजन 30 सितंबर को खत्म होता है। इस हिसाब से अभी 45 दिन शेष हैं। 

भदभदा डैम : बड़ा तालाब फुल हाेने पर बुधवार रात 4 गेट खाेले। शुक्रवार सुबह भी एक गेट से पानी निकाला गया।
कलियासाेत : गुुरुवार काे दाे गेट खाेले, शुक्रवार काे बंद कर दिए। शुक्रवार को इसका जलस्तर 505.42 मीटर था। फुल लेवल 505.93 मीटर है। 
केरवा : सभी 8 गेट खोले। शुक्रवार सुबह बंद किए। फुल टैंक लेवल 509.93 मीटर है। 

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला के मुताबिक 19 अगस्त तक धीरे-धीरे बादल छंट जाएंगे। हल्की धूप निकल सकती है। कुछ इलाकाें में बूंदाबांदी या हल्की बारिश भी हाे सकती है। 20 अगस्त से बारिश की गतिविधि में थाेड़ा इजाफा हाेने का अनुमान है। 22-23 से अगस्त से बारिश का एक दाैर अाैर अा सकता है, लेकिन इस दाैरान बारिश की तीव्रता ज्यादा नहीं रहेगी। 


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/31LwjHq