साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

एसपी ट्रेफिक डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह ने सराहना करते हुए कहा कि ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति यातायात क्षेत्र मेंं सराहनीय काम कर रही है।
नारी शक्ति की उड़ान की महिलाएं लोगों को जागरूक करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं: डॉक्टर मनोज मोहन शास्त्री
यातायात नियमों के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए आज मथुरा महानगर में रैली निकाली गई। आज 21 जुलाई 2019 को उत्तर प्रदेश की एकमात्र संस्था ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति उत्तर प्रदेश व महिला संगठन नारी शक्ति की उड़ान ने संयुक्त अभियान के अंतर्गत विकास बाजार पर एक कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के माध्यम से ऐसी 10 युवतियां व महिलाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने यातायात के क्षेत्र में समाज में जागरूकता लाने का काम किया है। युक्तियां को सम्मान के रूप में फूल मालाएं पहनाते हुए बंदना मोटर ट्रेनिंग ड्राइविंग स्कूल की तरफ से कुमारी ओजस्विनी शर्मा, कुमारी प्रिया सिंह, कुमारी बुलबुल कुमारी निहारिका श्रीमती सुनीता यादव कोमल, रचना, भावना अग्रवाल, सुनीता चौधरी, रूबिका सिंह को हेल्मेट वितरण किया गया। रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी ट्रेफिक डॉ बृजेश कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में अंतर्राष्ट्रीय भागवताचार्य व्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के संरक्षक डॉ मनोज मोहन शास्त्री श्री कृष्ण वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष विजय यादव ने झंडी दिखाकर रैली को विकास बाजार से रवाना किया। रैली जवाहर हॉट, होली गेट भरतपुर गेट डीग गेट होते हुए भूतेश्वर चौराहे पर समापन हुआ।
रैली से पूर्व कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए एसपी ट्रैफिक बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति की टीम को यातायात के क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने के लिए सराहनीय काम कर रही है, उसके लिए उन्होंने पूरी टीम को बधाई दी। संरक्षक डॉ मनोज मोहन शास्त्री ने कहा कि हमारी सबकी जिम्मेदारी है हम खुद भी जागरुक होते हुए दूसरे लोगों को भी जागरूक करें इसलिए मैंने अपने भागवत कथा में लोगों को जागरूक करने के लिए हेल्मेट और सीट बेल्ट की बात के साथ यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने का काम कर शुरू कर दिया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से मैं उड़ान महिला संगठन की महिलाओं को समाज को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए बधाई देता हूं। रैली का नेतृत्व ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति विनोद दीक्षित, महिला प्रकोष्ठ श्रीमती श्वेता शर्मा नारी शक्ति की उड़ान महिला संगठन के अध्यक्ष कुमारी नीतू यादव संयुक्त रूप से किया। रैली का प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश शर्मा की टीम के द्वारा जगह-जगह फूलों से स्वागत किया गया। रैली में महावीर दल स्काउट गाइड के प्रभारी गुंजन चौबे के नेतृत्व में स्काउट गाइड का बैंड के साथ स्लोगन लिखी हुई तख्तियां लेकर बच्चे के साथ युवतियां साथ चल रही थी और गगनभेदी नारों के साथ जिंदगी बचाने की सीट बेल्ट लगाने की, हेल्मेट लगाने की लोगों से अपील के साथ यातायात नियमों का पालन करने का अनुरोध कर रही थी। रैली में पहली बार बड़ी संख्या में महिला और युवतियां महिलाएं लोगों से यातायात नियमों के लिए भी प्रेरित कर रही थी। रैली का संचालन प्रदेश महासचिव मनीष दयाल के द्वारा किया जा रहा था जिसमें लोगों से यातायत नियम का पालन करने की माइक से अपील की जा रही थी। रैली में यातायात पुलिस महानगर मथुरा के निरीक्षक डॉ अशोक कुमार सिंह अपनी टीम के साथ सारी यातायात व्यवस्था को सुचारू करवा रहे थे। रैली के समापन पर बृजमोहन गुप्ता के द्वारा सभी लोगों का सम्मानित करते हुए पेय पदार्थ (कोल्डड्रिंक) की व्यवस्था की गई। रैली में मुख्य रूप से रमनलाल वर्मा सुरेश चंद गुप्ता, रवि वर्मा बृजमोहन गुप्ता, बृजेश शर्मा, चंद्र मोहन दीक्षित, सुरेश चंद गुप्ता हेमंत अग्रवाल, हरी बाबू सम्राट, शिवम कुशवाहा, हर्षित गोयल, विवेक शर्मा, कन्हाई शर्मा, रमेश तिवारी, प्रशांत यादव योगेश ठाकुर, शालू सिंह, दीपा श्वेता,ओजस्विनी शर्मा, निहारिका राजबाला प्रिया संगीता, विकेश, सुनीता यादव, करिश्मा काजल, श्रेया सिंह प्रीति राठी पूजा, गंगाधर अरोरा, भावना अग्रवाल, राहुल शर्मा, आकाश सारस्वत, गोपाल चौधरी आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
from New India Times https://ift.tt/2JKa0eV
Social Plugin