पवन परूथी/गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:
प्रदेश के वन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री सिंघार ने ग्वालियर में निर्मित किए गए सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के शेष काम को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि अस्पताल का लोकार्पण कर लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिलना शुरू हो सकें।
निरीक्षण के दौरान प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, विधायक श्री मुन्नालाल गोयल, श्री प्रवीण पाठक, जिला अध्यक्ष कांग्रेस श्री देवेन्द्र शर्मा, कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी, पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन, नगर निगम आयुक्त श्री संदीप माकिन सहित जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
from New India Times http://bit.ly/2IYEYyh


Social Plugin