योगेश तिवारी, ब्यूरो चीफ, बाराबंकी (यूपी), NIT:
बाराबंकी निंदूरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत सलेमाबाद पंचायत भवन पर दबंगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। गांव के ही निवासी श्री सीताकांत कमलाकांत आंगनबाड़ी केंद्र में पूरी तरह से भूसा डाल रखे हैं जबकि आंगनबाड़ी में छोटे-छोटे बच्चे जब पढ़ने आते हैं तो उनको बाहर बोरी बिछा कर बैठना पड़ता है।
आपको बताते चले की पूरा मामला ग्राम पंचायत सलेमाबाद का है जहां पर एक आंगनवाड़ी केंद्र और पंचायत भवन पर दबंगों ने अपना कब्जा कर रखा है। जब प्रधान ने कब्जा करने से मना किया तो प्रधान को उल्टा सीधा कहने लगे। दबंगों का कहना है कि यह जमीन पहले राजाओं की थी और राजा हमें यह दान कर गए थे इसीलिए हम इसमें रहेंगे जबकि पंचायत भवन एक सरकारी संपत है। दबंगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि जब इसके बारे में जानकारी खंड विकास अधिकारी से की गई तो बताया कि इसकी जानकारी नहीं है, विवेचना करके उचित कार्रवाई की जाएगी।
from New India Times http://bit.ly/2X0ai4V

Social Plugin