BHOPAL NEWS : महिला ने प्रेमी के लिये पति को छोड़ा, प्रेमी शारीरिक शोषण कर भाग गया

bhopal samachar image के लिए इमेज परिणामभोपाल। पति को छोड़कर प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही युवती की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। दरअसल युवती के गर्भवती होने पर प्रेमी ने उसे छोड़ दिया। मामला बैरसिया इलाके का है।

बैरसिया पुलिस के मुताबिक पास के गांव में रहने वाली 20 वर्षीय युवती का गांव के ही करण बंजारा (Karan Banjara) से प्रेम प्रसंग था। युवती की शादी गुना जिले में हुई थी। लेकिन पति को छोड़कर युवती गांव में आकर प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशन (Live-in relationship) में रहने लगी। करण ने चार माह तक उसे अपने साथ रखा और शारीरिक शोषण किया। इस बीच युवती गर्भवती (Pregnant) हो गई तो वह उसे छोड़कर कहीं चला गया। उधर युवती के मायके और ससुराल वालों ने उसे अपनाने से मना कर दिया। परेशान होने पर उसने शासकीय अस्पताल स्थित एक संस्था से संपर्क किया।

वह संस्था में आश्रय लेकर प्रेमी करण के वापस लौटने का इंतजार कर रही थी। अब युवती का प्रसव होने का समय आ गया है। करण के लौटने की उम्मीद नहीं होने पर युवती ने थाने में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपित करण की तलाश शुरू कर दी है।  




from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) http://bit.ly/2Y8zw26