मकसूद अली, ब्यूरो चीफ यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:
राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर संजय ठाकरे तथा प्रा.डाॅ. बबलु देशमुख की जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ती की गयी है। इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव तथा नगरसेवक जावेद अन्सारी मित्र परिवार की ओर से सत्कार समारोह का आयोजन तारापूरा स्थित कॉग्रेस जनसंपर्क कार्यालय में किया गया था। पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष बालासाहेब मांगुलकर की अध्यक्षता यह सत्कार समारोह हुआ।
इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता बोबडे पाटील, कृषि उत्पन्न बाजार समिती के सभापती रवि ढोक, सुभाषभाऊ, हाजी अब्दुल जाकीर, सोशीयल मीडिया जिलाध्यक्ष कृष्णा पूसनाके, एमपीजे के जिलाध्यक्ष प्रात. सैय्यद मोहसिन, जुल्फिकार अहमद उर्फ बबली भाई, सेवादल शहर अध्यक्ष हुसैन खान, मुहम्मद आसीम अली, अफसर बेग मिर्जा, मिर्जा वसीम बेग, सज्जू पहेलवान, यासीन खान साहब, कय्युम खान साहब, युवा नेता अफसर परवेज, मुहम्मद फारूक, आरिफ खान, अहेमद शाह, शकील भाई, रिजवान भाई, मिनहाज शेख, सैय्यद हनिफ, आसिफ मामु, रफत भाई, वसीम खतीब, जाकिर पत्रकार आदि उपस्थित थे।
सत्कारमूर्ती संजय ठाकरे तथा बबलू देशमुख ने सत्कार को जबाब देते हुए कहा कि राजीव गांधी के सपनों का पंचायत राज स्थापित करने के लिये कार्य करने का प्रयास करेगे. कार्यक्रम के अध्यक्ष बालासाहेब मांगुलकर ने उपस्थित कार्यकर्ताओ को मार्गदर्शन करते हुए कहा कि संविधान में 73 वां संशोधन तो हो गया लेकिन फिर भी जनप्रतिनिधियों के पास अधिकार नहीं है, पंचायतराज प्रतिनिधियों को अधिकार देने से ही गांवों का विकास संभव हो सकेगा। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष संजय ठाकरे ने कहा कि कांग्रेस जब भी देश व प्रदेश में सत्ता में रही है पंचायती राज को और अधिक सुदृढ़ करने के प्रयास किए गए हैं। समारोह का संचालन जावेद परवेज अन्सारी ने किया तो उपस्थितो का आभार प्रा.सय्यद मोहसीन ने माना।
from New India Times http://bit.ly/2HLfE1v


Social Plugin