परसराम साहू, देवरी/सागर (मप्र), NIT:
नोबल पब्लिक स्कूल में ‘एनुअल डांस गाला’ कार्यक्रम के साथ वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने अपनी मनमोहक आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों से मनमोह लिया। साथ ही विदयार्थियों ने ‘आर्ट एंड क्राफ्ट’ प्रदर्शनी में आकर्षक मनमोहक और सुंदर कलाकृतियों का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री बृजेंद्र देवलिया द्वारा सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलन द्वारा किया गया।छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। शानवी बृजपुरिया द्वारा गणेश जी को समर्पित नृत्य का प्रदर्शन किया गया। प्री प्राइमरी के बच्चों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक नृत्य से दर्शक आंनदित हो गए। विभिन्न क्रीडा प्रतियोगिताओं में प्रदेश स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन करने बाले विद्यार्थियों को अतिथियों और अभिभावकों ने सम्मान किया, विद्यालय के जी मेंस परीक्षा में 88 परसेंटाइल के साथ उल्लेखनीय प्रदर्शन करने बाले छात्र नितिन तिवारी का सम्मान किया गया।

‘हॉउस वाइज ‘प्रतियोगिता के अन्तर्गत रमन, टैगौर, लक्ष्मीबाई एवं गांधी हाउस के बच्चों ने चुनिंदा नृत्य प्रस्तुत किये। सभी नृत्यों में भाव भंगिमाओं एवं संतुलन देखकर दर्शक स्तभद रह गए। शिव तांडव नृत्य मे आनंद आ गया। इन नृत्यों का निर्णायक के रूप में अवलोकन अभिलाष पांडे ने किया। विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के द्वारा देश में व्याप्त भ्रष्टाचार मनोरंजक अंदाज में कुठाराघात किया। प्रथम पुरुस्कार टैगोर हॉउस को दिया गया। कार्यक्रम का संचालन निधि पटेल एवं वंशिका जैन ने किया।
from New India Times http://bit.ly/2t2G5oU
Social Plugin