8.76 लाख रु की कीमत पर लॉन्च होगी 2019 मारुति सुज़ुकी बलेनो


मारुति सुज़ुकी  2019 बलेनो RS फेसलिफ्ट की दिल्ली में एक्सशोरूम कीमत 8.76 लाख रुपए रखने वाली है. सामान्य मारुति सुज़ुकी बलेनो की तर्ज़ पर बलेनो RS को भी कई सारे बदलाव किए हैं, वहीं कंपनी ने कार के इंजन और ट्रांसमिशन में कोई तकनीकी बदलाव नहीं किया है.  चार आसान से सवालों का जवाब देकर जीते Paytm कैश

2019 बलेनो RS फेसलिफ्ट के बाकी फीचर्स कार के टॉप मॉडल अल्फा से लिए गए हैं. दिखने में यह कार काफी आकर्षक है और इसे कई कॉस्मैटिक बदलावों के साथ दोबारा बाज़ार में उतारा गया है. 2019 मारुति सुज़ुकी बलेनो RS फेसलिफ्ट में और भी चौड़ी ग्रिल लगाई है जो अलग हनीकॉम्ब पैटर्न में आती है. कार के साथ बिल्कुल नया बंपर दिया गया है जो मोटी लाइन्स और बड़े सेंट्रल एयरडैम के साथ नए फॉगलैंप्स से लैस है. इसके अलावा कार में नए प्रिसिशन कट अलॉय व्हील्स उपलब्ध कराए गए हैं. फीचर्स की बात करें तो मारुति सुज़ुकी ने नई बलेनो RS फेसलिफ्ट में रिमोट कीलेस एंट्री के साथ स्टार्ट-स्टॉप इग्निशन बटन, इलैक्ट्रिक ORVMs, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, फॉलो मी होम/लीड मी टू व्हीकल हैडलैंप्स जैसे कई और फीचर्स दिए हैं.
 चार आसान से सवालों का जवाब देकर जीते Paytm कैश

इसे भी पढ़ें -
Vodafone ने लॉन्च किए 3 नए रिचार्ज प्लान
Vivo V15 Pro स्मार्टफोन भारत में 20 फरवरी को होगा लॉन्च
5,000 रुपए से कम कीमत के शानदार फोन
BSNL ने लॉन्च किया 78रु का प्लान, हर दिन मिलेगा 3GB डाटा
Jio यूजर्स को फ्री में मिल रहा है 10GB डेटा



from WIDGETS TODAY http://bit.ly/2RvJvKF
via IFTTT