इंदौर। यह नादान इश्क की कहानी है जिसने 18 साल के एक बच्चे को हत्यारा बना दिया तो दूसरा अब इस दुनिया में नहीं रहा। इस कहानी के सभी पात्र कक्षा 10 के छात्र हैं। पढ़िए ये बच्चे पढ़ाई की उम्र में क्या कुछ कर रहे थे।
एएसपी जोन 3 प्रशांत चौबे ने बताया मृतक भवानी नगर निवासी तुषार पिता धीरज वर्मा (18) है। तुषार 10वीं की पढ़ाई के साथ शादी में वीडियोग्राफी भी करता था। नगीन नगर में रहने वाली एक लड़की से उसका अफेयर चल रहा था। लड़की से उसी के इलाके में रहने वाला राहुल पिता दिनेश कोटे (18) भी इकतरफा इश्क करता था। उसे जब पता चला कि वह तुषार से मिलती है और दोनों में प्रेम-प्रसंग चल रहा है तो उसने तुषार को रास्ते से हटाने का ठान लिया। सात दिन पहले राहुल ने लड़की को धमकाते हुए एक चाकू खरीद लाने की बात कही थी। साथ ही कहा था कि अब मैं उसे निपटा दूंगा।
सोमवार को तुषार जब लड़की से मिलने आया तो राहुल ने उसे देख लिया। राहुल ने तुषार को घर छोड़ देने का बोला। तुषार राहुल के साथ उसकी बाइक पर बैठा तो राहुल पहले उसे मूसाखेड़ी में दोस्त के यहां रुपए देने का बोलकर ले गया। बाद में उसे सुपर कॉरिडोर ब्रिज पर लाया और उसके द्वारा खरीदे कैमरे से फोटोग्राफी करने का बोला। फोटो खींचने के दौरान राहुल ने तुषार को ब्रिज के नीचे ले जाकर पहले एक पत्थर सिर पर मारा। वह नीचे गिरा तो बड़े पत्थर से उसकी सिर कुचलकर हत्या कर दी। बाद में उसका कैमरा और मोबाइल ले भागा। मोबाइल को कर्बला पुल के नाले में फेंक दिया और कैमरा मूसाखेड़ी में दोस्त के घर रख दिया।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) http://bit.ly/2ME0mKN

Social Plugin