सिकंदरपुर(बलिया)। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय एकइल के प्रांगण में मंगलवार को दोपहर में उस समय अफरा तफरी मच गई. बच्चे और अध्यापक परिसर में इधर -उधर भागने लगे. जब बच्चों के दोपहर का भोजन बनाते समय अचानक गैस सिलिंडर में आग लग गई. सिलिंडर में लगी आग को बुझाने की मौके पर इकट्ठा लोगों की हर युक्ति विफल हो गई. बाद में गैस समाप्त हो जाने पर आग स्वतः शांत हो गया. गांव में प्राथमिक और उच्चप्रथमिक विद्यालय एक ही परिसर में हैं. गैस सिलिंडर आज ही विद्यालय पर आया था. जैसा कि विद्यालय के अध्यापकों ने बताया. यदि सिलिंडर फट गया होता तो वहां बड़ा हादसा सम्भावित था.
दोपहर में प्राथमिक विद्यालय के बच्चों का भोजन बनाने के लिए किचन में रसोईया ने जैसे ही चूल्हा जलाने के लिए आग लगाया कि गैस के रिसाव के चलते उससे जुड़े पाइप में आग पकड़ लिया.आग पकड़ते ही अध्यापकों ने ततपरता दिखाते हुए सबसे पहले दोनों विद्यालयों के बच्चों को सुरक्षा की दृष्टि से परिसर से बाहर निकाल दिया. इस दौरान आग लगने की सूचना पाकर काफी संख्या में गॉववासी मौके पर इकट्ठा हो उसे शांत करने के प्रयास में लग गए. किन्तु सफल नहीं हो सके. बाद में सिलिंडर में गैस समाप्त हो जाने पर आग स्वतः बुझ गया.
The post मध्याह्न भोजन बताते समय गैस सिलिंडर में लीकेज से लगी आग, सब कुशल appeared first on बलिया LIVE.
from बलिया LIVE http://bit.ly/2G7PjYO
via IFTTT
Social Plugin