
दोपहर के खाने में नियमित तौर पर दही का सेवन करें। दही वजन घटाता है और इसमें मौजूद तत्व कैल्शियम और प्रोटीन फैट को कम करते हैं। अगर लगातार बढ़ते वजन से टेंशन में हैं तो बेर के पत्ते खाएं। बेर के पत्ते वजन घटाने में चमत्कार जैसा काम करते हैं। इन्हें रात भर पानी में भिगो दें। सुबह खाली पेट भीगे भीगे हुए पत्तों को छानकर इस पानी को पी लें। एक महीने तक यह प्रक्रिया अपनाएं देखिए आपका वजन तेजी से घटेगा। चाय पीने के शौकीन हैं तो वजन घटाने के लिए सौंफ की चाय ट्राई करें। खासकर जब आपने ज्यादा हैवी खाना खाया है तो उसके पंद्रह मिनट बाद सौंफ की चाय पिएं।
ये गरिष्ठ भोजन को जल्द पचाती है और वजन कम करने में सहायता करती है। यूं तो लाल मिर्च ज्यादा नहीं खानी चाहिए लेकिन वजन कम करने के मिशन पर हैं तो रोज लाल मिर्च का सेवन करें। रोज लाल मिर्च का पाउडर खाने से मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया तेज होती है और भोजन के बाद शरीर से अवांछित कैलोरी जलती है। रागी वजन कम करने के मामले में रामबाण साबित हो सकता है। इसमें आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस, विटामिन बी1 और बी2 पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। रागी भूख पर नियंत्रण रखती है और अगर भूख बहुत ज्यादा लगती है तो खाने में रागी मिलाकर खाएं। इससे पेट जल्द भरेगा। करौंदा बहुत खट्टा होता है लेकिन ये विटामिन सी का सबसे बेहतर स्रोत है। वजन कम करना चाहते हैं तो करौंदे का जूस पिएं। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है खाना जल्द पचता है।
from News85.in http://bit.ly/2F120F2
Social Plugin