बलिया । पिछले एक महीने से जिलाधिकारी और बेसिक शिक्षा कार्यालय का चक्कर काट रहे जनपद के एक दर्जन से अधिक कंप्यूटर ऑपरेटर और सहायक लेखाकारो ने अपनी समस्याओं के समाधान ना होने पर आगामी 29 मई को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने आत्मदाह करने की घोषणा की है. उन्होंने इसके संबंध में सोमवार के दिन जिलाधिकारी को पत्रक देकर उन्हें अवगत कराया है कि 2012 से हम लोग बीआरसी मुख्यालयों पर कार्यरत हैं. जिसपर हम लोगों को बिना कारण बताए फरवरी 2018 में हटा दिया गया, अपने भविष्य की सुरक्षा के लिए ये लोग न्यायालय का दरवाजा खटखटाये. इस संबंध में उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा 18 अप्रैल को हम लोगों के पक्ष में निर्णय दिया कि यह लोग पूर्व की भांति कार्य करते रहेंगे. लेकिन न्यायालय के आदेश के एक महीने बाद भी जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला अधिकारी मौन साधे हुए हैं. जिसके कारण इन कंप्यूटर ऑपरेटरों और सहायक लेखाकारों के समक्ष भुखमरी की नौबत आ गई है. इन लोगों ने काफी विचार विमर्श के बाद यह निर्णय लिया है कि अगर हमारी समस्या का समाधान नहीं होता है, तो हम लोग 29 मार्च को जिलाधिकारी के कार्यालय के समक्ष सामूहिक रूप से आत्मदाह करेंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी.
The post परेशान कम्प्यूटर आपरेटर एवं लेखाकारों ने दी आत्मदाह की चेतावनी appeared first on बलिया LIVE.
from बलिया LIVE https://ift.tt/2Lfpm9Q
via IFTTT
Social Plugin