
फल और सब्जियां अपने मन पसंद फलों या सब्जियों को काट कर सुबह ही टिफिन में रख लें और ऑफिस आते वक्त साथ लाएं। यह भूख में काफी फायदेमंद होता है। एग सैंडविच अगर आपको अंडे खाना पसंद है, तो उन्हें उबाल कर वीट ब्रेड के अंदर भर कर खाएं। इनमें ढेरा प्रोटीन होता है जो आपको स्वस्थ रखेगा। स्प्राउट्स आप किसी भी चीज का स्प्राउट बना सकते हैं। इन्हें कुकर में थोड़ा पका लें और फिर उसमें प्याज, टमाटर, मिर्च डाल कर खाएं। मसाला कॉर्न थोड़े से कॉर्न उबाल कर उनमें मसाले और नमक मिला कर खाएं। बेक किए स्नैक आलू चिप्स की जगह पर बेक किए हुए खाखरा, रागी चिप्स या बेक्ड सोया स्टिक आदि खाएं। मेवे इनमें ढेर सारा प्रोटीन, हेल्दी फैट और विटमिन-मिनरल्स पाए जाते हैं जो आपकी सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं। कुरमुरा लाई या कुरमुरा काफी हल्का स्नैक है जिसे आप दिन में खा सकते हैं। आप इसे हल्के तेल में रोस्ट कर लें और फिर उसमें थोड़ा नमक और हल्दी मिला कर अच्छे से भून कर खाएं।
from News85.in http://bit.ly/2EWy8sF
Social Plugin